कैरियर का सही चुनाव
प्रिय मित्र एवम देश के युवा वर्ग :
आज भी हमारे देश में जब भी एक शिक्षित विद्यार्थी स्नातक ( बीएससी /बीकॉम /बी ए ) और टेक्निकल डिग्री हासिल कर लेते है, और फिर जब नौकरी /कैर्रिएर का चुनाव होता है तब वो कन्फ्यूज्ड हो जाते है ?घर के लोग, मित्र मंडली ,रिश्तेदार हर कोई अपना अपना क्षेत्र जिसमे वो खुद पहले काम कर रहे है उसी क्षेत्र के बारे में बताएँगे या सलाह देंगे।
इसलिए जब भी आपको अपने कैर्रिएर का सही चुनाव करना हो तो खुद के दिल की बात सुनो , ना की दूसरे की बात। या फिर दूसरे की कॉपी करने का ,की फलाना वो ये कर रहा है? बल्कि आपकी रूचि/मर्जी क्या है .....?, इस पर फोकस कीजिये। आपने मैट्रिक की परीक्षा के बाद १०+२ ( इण्टर मीडिएट ) एडमिशन जिस सब्जेक्ट (विषय ) लिया है ? आर्ट्स /साइंस /कॉमर्स जिसमे आपकी रूचि है उसी सब्जेक्ट में आप अपना एडमिशन लेते है , फिर अपना फोकस क्यों चेंज कर रहे हो ? अगर आपने कंप्यूटर साइंस का शिक्षण पढ़ाई कर के कमर्शियल जॉब के तरफ क्यों ध्यान देने का ?..... चार्टेड अक्काउंटेंट का कोर्स कर के अगर कोई बोले की मै मार्केटिंग का जॉब करूँगा ? फिर कैसे विधार्थी सक्सेस हो पायेगा ?... इसलिए हमेशा अपना कैर्रिएर का चुनाव करते समय अपना (विषय) क्षेत्र का ही चुनाव करो और उस पर ही फोकस करो सफलता जरूर मिलेगी ।
प्रिय साथियो हमेशा फोकस एक ही जगह पर रखो ,और मेहनत करो सफलता आपके कदम को चूमेगी , लेकिन मेहनत से कभी पीछे मत हटो ? परिश्रम करो और आपकी क्षेत्र की कैर्रिएर का चुनाव करो, जिसमे आपने अपनी पढ़ाई की हो। ..
ऑल द बेस्ट
आपका
राजन यादव
Comments
Post a Comment