Medical Representative /मेडिकल रेप्रेसेंटेटिव

मेडिकल रेप्रेसेंटेटिव ये वो कड़ी है जो आज फार्मास्यूटिकल कंपनी और डॉक्टर्स - मेडकल स्टोर को  जोड़ता है
आज हमारे देश में मेडिकल रेप्रेसेंटेटिव को हर कंपनी अलग अलग नाम देती है जैसे.. MR/BE/TTE/TSO/TBM/PSR Like that's. और इनका काम होता है कंपनी के प्रोडक्ट को सेल करना इसके लिए ये M.R अपने शहर के Doctors को अपनी कंपनी के प्रोडक्ट को प्रोमोट करते है। M.R अपनी कंपनी के प्रोडक्ट का  ( प्रोडक्ट के बेनिफिट बताते है ) चाहे वो ड्रग एंड मेडिकल इक्विपमेंट हो... M.R के डायरेक्ट कस्टमर डॉक्टर्स एंड मेडिकल स्टोर होते है। 
 एक M.R की जॉब रेस्पोंसिब्लिटी
१ कंपनी के प्रोडक्ट को प्रोमोट करना  और  प्रोडक्ट का इंक्रीमेंटल सेल्स देना,
२  प्रोडक्ट अवेरनेस , नई प्रोडक्ट लॉन्च करना  
३ प्रोडक्ट की डिटेल्स इन्फॉर्मेशन आपने कस्टमर को देना होता है  जैसे साइंटिफिक,प्राइस , साइड इफ़ेक्ट  इत्यादि।  
४  M.R प्रतिदिन अपने  हेड क्वार्टर के डॉ लिस्ट के अनुसार प्लानिंग करके  डॉ से मिलना और  नजदीक के मेडिकल स्टोर में अपने कंपनी का प्रोडक्ट रखवाना। 
५  M.R को  मंथली, तिमाही  ,हाफ इयरली और वार्षिक  (Monthly,Quarterly, Half Yearly & Annual Target Achieve ) टारगेट करना पड़ता है। 



e Detailing 











Visual aid  Detailing      ↘
आज के समय में डॉ  डिटेलिंग में सिर्फ नई प्रोडक्ट के बारे ज्यादा  इंटरैक्ट करने और सुनाने के मुड़ में होते है , रोज रूटीन के प्रोडक्ट में ज्यादा इंट्रेस्ट नहीं लेते  है।  अब समय के साथ फार्मा कंपनी भी डिजिटल होते जा रही है पहले विसुअल ऐड होती थी डिटेलिंग को  अब टैब आ गए है e Detailing.



एक मेडिकल रेप्रेसेंटेटिव ६ तरह के डॉक्टर्स से सामना /फेस करते है अपने कैर्रिएर में....!
१ Tech savvy का मतलब काफी नॉलेज वाला डॉ जो बहुत काम सुनेगा आपका डिटेलिंग और अगर कुछ जानकारी चाहिए तो वो खुद से सर्च करलेंगे गूगल पर .. 
२  Old Dr ऐसे डॉ काफी उम्र के होते है और तकरीबन ३०-४० साल का एक्सप्रिन्सेस होते है ,ऐसे डॉ ज्यादातर पुराने मेडिसिन को बेलीवे  विश्वास करते है। ऐसे डॉ जल्दी न्यू प्रोडक्ट का प्रिस्क्रिप्शन नहीं देते है। 
३ Frank  खुले विचार के जो आसानी से आपके प्रोडक्ट के लिए कन्विन्स हो जाते है , ऐसे डॉ की उम्र तक़रीबन ३०-४० साल की होती है।  
४ Helpful Nature ऐसे डॉ कई बार मेडिकल रेप्रेसेंटेटिव को आर्डर देने में मदत करते है क्यों की वो समझते है फार्मा वाले लोगो का मंथली टारगेट होता हैऔर सेल्स प्रेसर।  
५  Famous Dr  ये डॉ काफी फेमस होते है आपने शहर में ,इनको मालूम होता है कैसे मरीज को ठीक करना है ऐसे डॉ से प्रिस्क्रिप्शन निकलना काफी टफ काम होता है। 
६ Social Dr ऐसे डॉ के पास चीपेस्ट मेडिसिन का ही प्रिस्क्रिप्शन आ सकता है क्यों की इनकी सोच होती है की हम सेवा कर रहे है इसलिए महँगी दवाइया ( मेडिसिन ) नहीं लिखते। 

मेरी कुछ सलाह है सभी मेडिकल रिप्रेजेन्टेटिव से आप लोगो की ज़िन्दगी भाग दौड़ वाली ज़िन्दगी है इस लिए खुद के बारे में भी सोचो और फैमली के बारे में भी... इसलिए...
 १ आपलोग को खुद का मेडिक्लेम निकलना चाहिए. कई कंपनी अपने सभी M.R को कंपनी के तरफ से (Medi claim)निकाल कर देती  है..लेकिन कई बार ऐसा होता है M.R कंपनी बदल देता है और खुदा  न खासते कुछ हो गया तो प्रॉब्लम आ जाती है। 
२ सेविंग जरूर करो क्यों की बहुत से ऐसे लोग  है जो  सैलरी का सही जगह इस्तेमाल नहीं करते..! इस लिए Saving ,bank  में रेकरिंग अकाउंट की  जगह अगर आप  L.I.C में मंथली सेविंग करोगे  तो इंट्रेस्ट( Interest ) के साथ इन्शुरन्स भी मिलेगा। जिससे आपकी सुरक्षा कवच बनी  रहेंगी। 
3 इंसेंटिव जरूर कमाओ इसे लिए टारगेट पूरा करो और इंसेंटिव के पैसे से गोल्ड खरीदो, आज कल बहुत से गोल्ड जेवेल्लरी शॉप में मंथली स्कीम है ११ महीने आप भरो पैसा १२ क़िस्त जेवेलरी शॉप देती है। फिर मनचाहा गोल्ड खरीद लो। 
४ हेलमेट जरूर लगाओ ड्राइविंग करते समय। 
५ डॉ कॉल वेटिंग में गूगल का सही उपयोग करो अगर आपको कोई इंडिकेशन समझ में न आये तो आप गूगल पर सर्च कर सकते है 
जय हिंद 


Comments

Popular posts from this blog

मेडिकल रेप्रेसेंटेटिव जॉब ऑफर

फार्मा इंडस्ट्री आज मेडिकल रेप्रेज़ेंटेटिव उप्पर ही चल रही है